मादक पदार्थ सहित दो तस्कर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/गोहाना। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो मादक पदार्थ तस्करों को काबू किया है। आरोपियों को खरखौदा व गोहाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रथम घटना में स्पेशल स्टाफ सोनीपत में नियुक्त एएसआई संदीप ने सिलाना गांव के पास से एक युवक को मादक पदार्थ सहित काबू किया। गिरफ्तार आरोपी गांव गोरड़ निवासी कुलदीप है। पुलिस ने उसके कब्जे में बोरे में भरी गई साढ़े पांच किलो गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ खरखौदा थाना में मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरे मामले में थाना शहर गोहाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में मंगल निवासी देवीपुरा गोहाना को काबू किया है। आरोपी को देवीपुरा पुलिस चौकी प्रभारी जलजीत सिंह ने जींद रोड बाईपास से काबू किया। उसके कब्जे से 165 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है।