अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
कोथ कला गांव में रविवार रात महिला संगीत के दौरान एक युवक ने शराब के नशे में हंगामा कर दिया। जब दुल्हन के परिजनों ने विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुल्हन के चाचा रामभूल को हमला कर घायल कर दिया। फिर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल रामभूल को उपचार के लिए यहां नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अस्पताल में उपचाराधीन रामभूल ने बताया कि सोमवार को उसकी दो भतीजियों की शादी थी। रविवार रात घर पर महिला संगीत का कार्यक्रम था। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक शराब के नशे में आया और हंगामा करने लगा। पारिवारिक सदस्यों ने एक बार समझाकर उसे घर से बाहर भेज दिया। रामभूल का आरोप है कि कुछ देर बाद वह युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ आया और लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन उसे घायल हालत में नागरिक अस्पताल में लेकर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला संगीत में शराब के नशे में युवक का हंगामा, दुल्हन के चाचा पर रॉड से हमला
कोथ कला गांव की घटना,