फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली बैग को काटकर चुरा ले गए सोने के गहने व नकदी----

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिरसा एक्सप्रेस में सवार होकर सिरसा से दिल्ली जा रहे वायुसेना स्टेशन के एक टेक्निकल कर्मचारी के ट्रॉली बैग से गहने और नकदी चोरी हो गई। वारदात करने वाले तीन लोग हिसार से सवार हुए थे और वारदात कर सातरोड़ में उतर गए। पीड़ित कर्मचारी संदीप गुप्ता ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मामले की शिकायत दी है। जीआरपी दिल्ली ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार जीआरपी को भेज दी है।
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
वायुसेना के कर्मचारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सिरसा एक्सप्रेस से वह अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था। हिसार रेलवे स्टेशन पर उनकी बगल में तीन लोग बैठ गए। उनमें से एक के हाथ में बोतल थी। चालाकी से उसने बोतल का पानी ट्रेन के फर्श पर गिरा दिया। फिर बैग भीगने की बात कहकर बैग ऊपर रखवा दिया। दो युवक नीचे ही बैठे रहे और इनमें से एक युवक ऊपर बैग के पास बैठ गया। युवक ने बैग को ब्लेड से काट दिया और उसमें रखे दो पर्स निकाल लिए। एक पर्स में गहने और दूसरे में 14 हजार की नकदी थी। मामले के बारे में उन्हें तब पता चला, जब उन्होंने काफी देर बाद बैग संभाला। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर हिसार जीआरपी को ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें