फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहू में भैंस मालिक की गोली मारकर हत्या करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। वर्ष 2017 में गांव साहू में भैंस चोरी करने के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। करीब आठ महीने बाद आरोपी यूपी (मुजफ्फर नगर) निवासी फरमान को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों को घटना के 11 दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में पांचवां आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
उकलाना के गांव साहू में 27 दिसंबर 2017 को कुछ लोग भैंस चोरी कर उन्हें कैंटर में चढ़ा रहे थे। इस बीच भैंस मालिक इंद्रपाल जाग गया। उसने विरोध किया तो भैंस चोर उसे गोली मारकर फरार हो गए। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने शव को चौक पर रखकर प्रदर्शन किया था। दो दिन बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया था। करीब 11 दिन बाद पुलिस ने सहारनपुर के गांव नकुड़ में छापा मारकर तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया था। यूपी के सहारनपुर के गांव नकुड़ के फैजान उर्फ इनाम और उसके भाई अफजल और अहसान को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार फैजान ने बताया कि वह पिकअप डाला पर ड्राइवरी करता है। वह दो भाइयों, साथी फरमान और उस्मान के साथ भैंसें चुराता था। फिर वे इन्हें बेचकर हिस्सा बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूना के पास बोस्ती गांव से दो भैंस और कटड़ी चुराई थीं
27 दिसंबर को तड़के उन्होंने भूना के पास बोस्ती गांव से दो भैंस और कटड़ी चुराई थीं। वे फिर साहू में आए थे और एक बाड़े से भैंस चुराकर उसे पिकअप में चढ़ा रहे थे। भैंस मालिक आया तो वे उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। वे भैंस नहीं ले जा सके थे। चौथे आरोपी फरमान को पुलिस ने उकलाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से हत्या मामले में पूछताछ कर रही है। आरोपी को हिसार अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें