फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने पहले लव मैरिज करने वाली विवाहिता ने जहर पीया -------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सात महीने पहले लव मैरिज करने वाली विवाहिता ने जहर पीया, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। लव मैरिज के सात महीने बाद ही विवाहिता ने जहर पी लिया। गंभीर हालत में विवाहिता को अस्पताल में इलाज भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई ।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव घिराय की स्वीटी ने खारिया के निशान से करीब सात महीने पहले कोर्ट में लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद से स्वीटी अपने पति के साथ खारिया में रह रही थी। पुलिस को दिए बयान में स्वीटी के पति निशान ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक जून को को गलती से खांसी की दवाई की बजाय कीटनाशक पी लिया। स्वीटी को सिर चकराने और उल्टीयां होने की शिकायत के बाद उसे हिसार अस्पताल लेकर पहुंचे। शहर के निजी अस्पताल में पांच दिन तक स्वीटी का इलाज चला। छह जून को स्वीटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस बारे में गांव घिराय के सरपंच और स्वीटी के परिजनों को इस बारे में सूचित किया। स्वीटी के परिजनों ने मौके पर आने से इंकार कर दिया। पुलिस ने इतेफाकिया घटना मानकर कार्रवाई करते हुए शव को सौंप दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें