फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश मर्डर प्रकरण में पिता, पत्नी, ससुर समेत सात का होगा नार्को टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मिलगेट एरिया के अमन नगर के राजेश कुमार के मर्डर की गुत्थी अभी अनसुलझी है। पुलिस ने इस मामले में अब सीजेएम मनप्रीत सिंह की कोर्ट में सात लोगों के नार्को टेस्ट की अर्जी लगाई है। कोर्ट ने यह अर्जी मंजूर की है। पुलिस अब मृतक के पिता, पत्नी और ससुर समेत सात लोगों का नार्को टेस्ट कराएगी। पुलिस को उम्मीद है कि नार्को टेस्ट के बाद इस हत्या का पर्दाफाश हो सकता है।
पुलिस ने मृतक की पत्नी पूनम, पिता ओमप्रकाश, भाई राकेश और पूनम के पिता शिवनगर निवासी शमशेर, चचेरे भाई संदीप कुमार, फुफेरे भाई बलजीत और शमशेर के दोस्त सुभाष से उनका नार्को टेस्ट कराने की बात कही थी। इन लोगों ने सहमति जता दी। इस पर पुलिस ने इन सभी के नार्को टेस्ट की मंजूरी की गुहार लगाते हुए कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद अर्जी मंजूर कर ली।
विज्ञापन

बसपा नेता संजय चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को डीएसपी जितेंद्र खटकड़ से मिलकर दो और लोगों का नार्को टेस्ट कराने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि इनमें एक युवक घटना से पहले राजेश को घर से बुलाने वाला है और दूसरा मृतक की पत्नी के पिता का साथी है। चौहान ने बताया कि इस शख्स ने दंपति को लुधियाना जाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

शिवनगर की युवती से की थी इंटरकॉस्ट मैरिज
अमन नगर के राजेश और शिवनगर की युवती पूनम ने इंटरकॉस्ट मैरिज की थी। इस साल दो फरवरी की शाम किसी का फोन आने पर राजेश यह कहकर घर से निकल गया था कि थोड़ी देर बाद आया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा था और उसका फोन स्विच ऑफ आता रहा। परिजनों ने मिलगेट चौकी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। परिजनों को चार फरवरी की सुबह मिर्जापुर रेलवे लाइन के निकट राजेश का शव मिला था। उसके सिर पर तेज धारदार हथियार से वार किए गए थे और उसका गला दबाया गया था। मृतक के परिजनों को गेट पर एक धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। सिटी थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। परिजनों ने राजेश की पत्नी पूनम के परिजनों पर हत्या का संदेह जताया था। पुलिस ने तीन परिजनों को राउंड अप कर पूछताछ कर छोड़ दिया था। पुलिस ने उनको निर्दोष बताया था।

परिजन दो और लोगों का नार्को टेस्ट कराने की मांग पर डीएसपी से मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें