अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हिसार की बहू को दिल्ली से अगवा करके गुजरात ले जाकर बेचने और रेप करने के मामले में जांच के लिए हिसार पुलिस पश्चिम बंगाल के कोलकाता के पास आसनसोल पहुंच गई है। महिला के पति ने तीन जून को सदर पुलिस को मायके जाते समय अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत दी थी। हिसार पुलिस की टीम ने महिला को गुजरात के कच्छ के पास से बरामद किया था। महिला ने गुजरात के दो लोग कल्लू और विनोद पर रेप का आरोप लगाया था।
पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गुजरात पहुंची तो पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कल्लू पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। इसके बाद हिसार पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल पहुुंच गई। पुलिस से वहां लोकल पुलिस की मदद से छापेमारी की, लेकिन भारी बरसात के कारण पुलिस अभी तक आरोपी तक नही पहुंच सकी है। आसनसोल थाना प्रभारी शांतुनु के अनुसार यहां के कल्लू को रेप के मामले में गिरफ्तार करने के लिए हिसार पुलिस की टीम पहुुुंची है। आरोपी कल्लू पहले मानव तस्करी से जुड़े मामलों से जुड़ा हैैै। आरोपी कल्लू पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड से लड़कियों की तस्करी में भी शामिल है। हिसार सदर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि हिसार से मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई है। अभी तक उनकी तरफ से कोई संदेश नहीं आया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ बताया जा सकता है।