फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार में बिट्टू थुराना व उसके ममेरे भाई प्रवीण की गोलियों से छलनी कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गांव मदनहेड़ी में रविवार देर रात दो बाइक पर सवार होकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाश बिट्टू थुराना और उसके ममेरे भाई प्रवीण की हत्या कर दी। गैंगवार की इस वारदात के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएसपी प्रदीप ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस का अंदेशा है कि बिट्टू और प्रवीण का मर्डर काणा गैंग ने किया है।
पेटवाड़ निवासी राजा के मर्डर के आरोपी नरेंद्र उर्फ बिट्टू थुुराना को कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। इसके बाद बिट्टू अपना गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां गांव मदनहेड़ी में रहने लगा था। रविवार देर शाम बिट्टू गांव के ही शराब ठेके के पास गया हुआ था। उसके साथ ही बिट्टू का ममेरा भाई 28 वर्षीय प्रवीण भी खड़ा था। इस बीच दो बाइक पर पांच से छह बदमाश आए। इन लोगों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। दहशत के कारण आसपास की दुकान भी बंद हो गई, जिसमें प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। बिट्टू थुराना को परिजन हिसार के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। राजगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में देर करीब 10 बजे उपचार के दौरान नरेंद्र उर्फ बिट्टू थुराना की मौत हो गई। पुलिस ने प्रवीण के शव को हांसी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। बिट्टू के शव को हिसार के नागरिक अस्पताल में भेजा है। दोनों शवों का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गैंगवार की इस वारदात के बाद पुलिस ने नागरिक अस्पताल में भी निगरानी बढ़ा दी है। घटना की जानकारी के मिलने के बाद बिट्टू के परिजन भी थुराना गांव से हिसार क अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

मौके से पुलिस को मिले 16 खोल
वारदात की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी प्रदीप मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया। फोरेंसिक साइंस की टीम ने मौके पर 16 गोलियों के खोल बरामद किए हैं।
बिट्टू के शरीर में पांच गोलियां
पुलिस सूत्रों के अनुसार मर्डर के आरोपी बिट्टू थुराना को बदमाशों ने पांच गोलियां मारी, जिसमें बिट्टू को पैर के अलावा पसलियों में गोली मारी गई है। एक गोली हाथ और एक जांघ में मारी गई है। प्रवीण को भी चार से पांच गोली मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन

दो महीने में गैंगवार में चार मर्डर
पिछले दो महीने में गैंगवार में चार मर्डर हो चुके हैं। जुलाई के आखिरी सप्ताह में हिसार अर्बन इस्टेट में प्रदीप जमावड़ी, उसकी मां सावित्री की रात करीब साढे़ 10 बजे गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद रविवार को मदनहेड़ी में बदमाश बिट्टू और उसके ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या की गई है।

विनोद काणा के गैंग पर मर्डर का शक, रविवार देर शाम गांव मदनहेड़ी में बरसाईं 16 गोलियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें