अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
35 साल का एक युवक 30 साल की महिला से बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पांच साल से रेप करता आ रहा है। युवक पहले आदमपुर और बाद में बरवाला के पास के एक गांव में महिला को हवस का शिकार बनाता रहा। सप्तहाभर पहले महिला ने विरोध किया तो युवक ने मारपीट की और फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने खरकड़ा के सुुुुभाष के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बरवाला के एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि पांच साल पहले वह पति और बच्चों के साथ आदमपुर के एक मकान में चौबारे में रहती थी। उसी मकान में सुभाष किराये पर रहता था। वह एक दिन कमरे में अकेली थी। सुुुुभाष कमरे में घुस आया था और उसे अकेली पाकर रेप किया था। उसके विरोध करने पर सुुुुभाष ने कहा था कि यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति और बच्चों को जान से मार देगा।
वह डर के मारे चुप रही। उसके बाद से वह उससे बार-बार रेप करता रहा। वह बरवाला के पास गांव में आई तो सुभाष वहां आकर रहने लगा। वह धमकी के डर के मारे सुुुुभाष जो कहता, वही करती। वह गांव में उससे रेप करता रहा। अब 24 जून को वह घर आया। मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई। उसके बाद पीड़िता ने यहां महिला थाना में आकर शिकायत दी। महिला थाना की कार्यकारी एसएचओ मेवा रानी ने शिकायत मिलने पर महिला की सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। फिर पुलिस ने नामजद के खिलाफ दुष्कर्म की धारा समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
-पहले आदमपुर और फिर बरवाला के पास गांव में आकर महिला को बनाया हवस का शिकार
विरोध करने पर लगाया मारपीट करने का आरोप