हिसार। सेक्टर 15 निवासी एचएयू में प्रोफेसर मोहनलाल के खिलाफ नाबालिग नौकरानी से रेप करने का मामला दर्ज हुआ है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि वह सेक्टर 15 निवासी प्रोफेसर मोहनलाल के घर पर पिछले पंद्रह दिन से साफ सफाई का काम करती है।
पीड़ित ने बताया कि जब घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए तो प्रोफेसर ने लड़की को दबोच लिया। उसके साथ गलत काम कर दिया। इसके बाद पीड़ित गंभीर हालत में अपने घर गई तो घरवालों ने उसके बारे में पूछताछ की। शुरू में तो पीड़ित ने डर के कारण कुछ नहीं बताया। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बता दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। सिविल लाईन थाना पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप करने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार लड़की ने करीब 15 दिन पहले ही प्रोफेसर के घर नौकरानी के तौर पर काम किया था। मामले में सिविल लाईन थाना प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि उनको प्रोफेसर के खिलाफ नाबालिग नौकरानी के साथ रेेप करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।