फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के घर पर कराए थे फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सदर थाना पुलिस ने 12 जनवरी की रात गांव डोभी में सुरेंद्र उर्फ सोनू के घर पर फायरिंग की गुत्थी को सुलझाकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। सुरेंद्र ने ही भिवानी में अपने मायके में रह रही पत्नी को फंसाने और उस पर समझौते का दबाव बनाने के लिए तीन साथियों से खुद के घर पर फायर कराए थे। पुलिस ने साजिश रचने के आरोपी सुरेंद्र और उसके साथी अभय को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र ने केस दर्ज कराकर पत्नी पर फायर कराने का संदेह जाहिर किया था।
बालसमंद चौकी प्रभारी संदीप धनखड़ की टीम ने सुरेंद्र और अभय को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से सुरेंद्र को एक दिन के रिमांड और अभय को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अभय की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस को अब डोभी के सुभाष और राजस्थान के गांव डूंगराना के रमेश कुमार की तलाश है। सुरेंद्र उर्फ सोनू का अपनी पत्नी के साथ भिवानी की कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। वहां अदालत में 16 जनवरी की तारीख लगी हुई थी। उसकी पत्नी एक साल से मायके में बैठी है। उस पर आने का दबाव बनाने के लिए और समझौता करने के लिए तारीख से पहले सुरेंद्र ने अपने गांव के अभय, सुभाष और डूंगराना के रमेश को मोटरसाइकल पर साजिश के तहत बुलाकर अपने ही घर पर फायर के लिए कहा था। ताकि उसकी पत्नी पर यह दोष मढ़ा जाए कि उसने ही यह फायर करवाए हैं। इससे वह समझौते के दबाव में आ जाए। सुरेंद्र ने अभय, सुभाष व रमेश को 12 जनवरी की रात मोटरसाइकिल पर खुद के घर पर भेजा था। वे सुरेंद्र के घर पर फायर कर उसकी मां कौशल्या को यह कह गए थे कि अपने बेटे को बोल देना 16 जनवरी को कोर्ट में तलाक पर साइन कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा। सदर थाना पुलिस ने हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोभी में घर में घुस अपहरण करने के दो आरोपी गिरफ्तार
हिसार। सदर थाना पुलिस ने गांव डोभी में घर में घुसकर युवक का अपहरण करने और मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चौधरीवास का सुभाष और खारिया का संदीप शामिल हैं। आरोप है कि 19 नवंबर को घर में घुसकर रमन का अपहरण कर कार में उसे दूर ले जाया गया था। फिर हमलावर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उसे फेंककर फरार हो गए थे। सदर थाना पुलिस ने अपहरण व मारपीट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें