फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से 23 गोवंश बरामद, तस्करों को पकड़ने पर तीन संगठनों का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सिटी थाना पुलिस ने सिरसा चुंगी के पास से गोवंश से भरे एक कैंटर को पकड़ा। इस कैंटर से पुलिस ने 23 गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। कैंटर से नीचे उतारकर गोवंश को हिसार व धांसू की गोशाला में भिजवाया गया है। तस्करों को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग संगठनों ने दावा किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कैंटर जब्त कर लिया। तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
अनाज मंडी चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि देर रात उनको कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सिरसा की तरफ से एक कैंटर आ रहा है, जिसमें गोवंश भरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर नाकेबंदी करके कैंटर को रुकवाया तो उसमें से 23 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने मौके से यूपी के मुज्जफरनगर निवासी अकरम खान, ताहीर व सद्दाम के खिलाफ गौ संवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने पुलिस को बताया कि गोवंश को उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


दावेदार नंबर एक
कैंटर से बरामद गोवंश को बचाने में तीन संगठनों ने अपनी-अपनी दावेदारी जताई है। बजरंग सेना सेवा संगठन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उनके सदस्य अजीत रावत व हरीश सिरसा चुंगी के पास गाड़ी में तेल डलवा रहे थे। तभी उनको पास खड़ी गाड़ी में पशु होने का संदेह हुआ। उन्होंने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया तो गाड़ी चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। संगठन सदस्यों ने नाकेबंदी कर गाड़ी को सिरसा चुंगी पर रुकवा लिया और पुलिस को सूचना दी।

दावेदार नंबर दो
गोपुत्र सेना अग्रोहा के खंड उपाध्यक्ष जोगेंद्र खासा महाजन ने बताया कि फतेहाबाद से उन्हें सूचना मिली कि एक कैंटर गोवंश भरकर हिसार आ रहा है। जब उन्होंने चिकनवास टोल पर कैंटर को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक टोल का नाका तोड़ते हुए वहां से फरार हो गया। गोपुत्र सेना टीम ने नाकेबंदी करके कंटेनर को सिरसा चुंगी के पास रुकवा लिया।

दावेदार नंबर तीन
अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन और अखिल भारतीय जीव रक्षा सभा का दावा है कि पुलिस की मदद से उन्होंने सिरसा चुंगी के पास से एक कैंटर को पकड़ा। इस कैंटर से 23 गोवंश बरामद हुए।

मौजूद सदस्यों में से एक ने भी नहीं स्वीकारा गोवंश
तीन विभिन्न गो संगठनों के सैकड़ों सदस्यों ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए तीन तस्करों समेत 23 गोवंश को बचाने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि कोई भी गोरक्षक बचाए गए गोवंश को ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने गोवंश को सौंपने के लिए अलग-अलग गोशालाओं से संपर्क किया। मगर ज्यादातर ने इंकार कर दिया। काफी माथापच्ची के बाद इनको शहर व गांव धांसू की दो गोशालाओं में भेजा।

सिटी थाना पुलिस ने सिरसा चुंगी के पास से गोवंश से भरे एक कैंटर को पकड़ा। इस कैंटर से पुलिस ने 23 गौवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। कैंटर से नीचे उतारकर गोवंश को हिसार व धांसू की गोशाला में भिजवाया गया है। तस्करों को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग संगठनों ने दावा किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कैंटर जब्त कर लिया। तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से सूचना पाकर पहुंची अनाज मंडी चौकी पुलिस
मामले में अनाज मंडी चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि देर रात उनको कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सिरसा की तरफ से एक कैंटर आ रहा है, जिसमें गोवंश भरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर नाकेबंदी करके कैंटर को रुकवाया तो उसमें से 23 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने मौके से यूपी के मुज्जफरनगर निवासी अकरम खान, ताहीर व सद्दाम के खिलाफ गौ संवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने पुलिस को बताया है कि गोवंश को उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें