फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के गले से सोने की तबीजी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। महाबीर कॉलोनी में एक युवक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की तबीजी छीनकर फरार हो गया। मंगलवार को बुजुर्ग महिला शाम को पार्क में सैर करने के बाद घर की तरफ वापस जा रही थी।
विज्ञापन

मिलगेट एरिया में गली नंबर छह में रहने वाली बुजुर्ग महिला ब्रह्मा देवी के पुत्र कालूराम ने बताया कि उसकी माता शाम को भतीजे के साथ जिंदल पार्क में सैर करने गई थी। जब वह शाम करीब साढे़ 7 बजे वापस घर की तरफ आ रही थी। गली नंबर पांच में अंधेरा होने का फायदा उठाते हुए एक युवक भागकर उनके नजदीक आया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती युवक उनके गले की तबीजी छीनकर फरार हो गया। वारदात के बाद बुजुर्ग महिला सहम गई और घर जाकर आपबीती बताई। परिजनों ने वारदात का पता चलने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बुजुर्ग महिला ने आरोपी युवक का हुलिया बताते हुए कहा कि युवक के लंबे बाल थे। उनको अंदाजा नहीं था जो युवक सामने से भागता हुआ आ रहा है, वह उसके गले पर ही झपटा मारेगा। उन्होंने बताया कि यह तबीजी करीब आधा तोला सोने की थी। पुलिस ने आसपास के एरिया में तलाशी भी ली, लेकिन आरोपी युवक का पता नहीं चल पाया। देर रात्रि तक पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें