फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप आरोपियों को पकड़ने गुजरात जाएगी हिसार पुलिस की टीम-------------

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार । दिल्ली से अगवा करके गुजरात ले जाकर बेची गई महिला ने मंगलवार को पुलिस को ब्यान दर्ज कराए। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि महिला के ब्यान के आधार पर गुजरात के दो लोगों के खिलाफ रेेप करने का मामला दर्ज कर लिया गया है ।
विज्ञापन

महिला ने अपने ब्यान में बताया कि उसको दिल्ली से अगवा करके गुजरात ले जाया गया था । वहां पर दो लोगों ने उसे बंधक बनाकर रखा व उसके साथ रेप किया । पुलिस ने इस मामले में गुजरात कि भुज के कल्लु व कच्छ के विनोद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है । सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिहं ने बताया कि मामला गुजरात से जड़ा है इसलिए जल्द ही पुलिस टीम का गठन किया जाएगा जो आरोपियों को पकड़ने के लिए गुजरात जाएगी । इस मामले में गुजरात पुलिस की भी मदद ली जा रही है । थाना प्रभारी के अनुसार महिला के गायब बेटे व बहन का पता लगा लिया गया है । दोनों महिला के मायके जमशेदपुर में सुरक्षित है। उनके परिवार से पुलिस इस बारें में पूछताछ कर चुकी है। पुलिस के अनुसार महिला को उसके ससुराल से 20 अप्रैल को उसकी बहन लेकर गई थी। दिल्ली तक तीनों साथ थे लेकिन दिल्ली स्टेशन से महिला को नशीली चाय पिलाकर अगवा कर लिया गया । महिला की बहन व उसका बेटा जमशेदपुर पहुुंच गये थे । महिला को अगवा करके गुजरात तक पहुंचाया गया या इस मामले में कोई पारिवारिक एंगल है पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें