फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाकर पैसे नही दिये,बीच बचाव करने आये युवकों पर तलवारों से हमला ---

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। अग्रोहा के श्याम बाबा होटल में तलवारों से हुए हमले में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में भर्ती घायल गांव जाखोद खेड़ा निवासी प्रवीन ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई पोल्ट्री फार्म का काम करते है। रविवार को उन्होंने फार्म के लिए चूजे मंगवाए थे। उनको उतरवाने के कारण वह घर जाने में लेट हो गया। इसलिए वह और उसका दोस्त अनिल खाना खाने के लिए अग्रोहा मोड़ पर एक होटल में चले गये। जब वह दोनों होटल पर पहुंचे तो देखा कि होटल पर पहले से मौजूद दो युवक सूखा व भीखू होटल मालिक से खाने के पैसे को लेकर विवाद कर रहे थे। इस बात को लेकर होटल मालिक और उन युवकों में गर्मागर्मी होने लगी तो उन्होंने बीच बचाव करते हुए उन युवकों को खाने के पैसे देने की बात कही उनकी इस बात से वो युवक भड़क गए। देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। जब वह अपने दोस्त के साथ खाना खा रहे थे तो सूखा व भीखू अपने साथ चार पांच अन्य युवकों को लेकर होटल पहुंचे ये सभी हाथों में तलवार, डंडे व लोहे की पाइप लिए हुए थे। होटल में पहुंचते ही इन्होंने अनिल व प्रदीप को पीटना शुरू कर दिया। इन में से एक ने प्रदीप की गर्दन पर तलवार से वार करने की कोशिश कि तो अनिल ने बचाव के लिए अपना हाथ बीच में अड़ा दिया। तलवार के वार से अनिल के हाथ में चोट लगी है। होटल मालिक ने पुलिस को फोन करने पर हमलावार वहां से भाग गए। पुलिस ने अनिल व प्रदीप के ब्यान के आधार पर सूखा, भीखू, दीपी, विक्की के खिलाफ हत्या प्रयास, मारपीट करने, अवैध हथियार से हमला करने का केस दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें