फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद नगर की शिक्षिका नहीं लौटी घर, तीन युवकों पर किडनैप का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आजाद नगर से दो दिन से 25 साल की एक युवती लापता है। परिजनों ने मोहल्ले के एक युवक पर अपहरण करने और उसके दो साथियों पर साजिश में शामिल होने का संदेह जताया है। सदर थाना पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आजाद नगर के एक बुजुर्ग ने चौकी में शिकायत दी कि 25 साल की उसकी पोती एक निजी स्कूल में टीचर है। वह मंगलवार को सुबह आठ बजे स्कूल में जाने की बात कहकर घर से निकली थी और तीन बजे तक नहीं लौटी। उसके बाद उन्होंने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुजुर्ग ने कहा कि उसकी पोती ने उसे एक बार बताया था कि आजाद नगर का ही नवीन सांगवान उसका पीछा कर तंग करता है। हमने पोती को उससे सचेत रहने के लिए बोला था। उन्होंने बताया कि हमने पड़ोस में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि नवीन भी घर से गायब है। हमें संदेह है कि नवीन ने अपने साथी उदय और अमित के सहयोग से उसकी पोती का अपहरण किया है। बुजुर्ग ने बताया कि नवीन के खिलाफ हाल ही में धोखाधड़ी का एक केस दर्ज हुआ था। आजाद नगर चौकी पुलिस ने नामजद तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण करने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें