अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार। जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश जैन ने 15 लाख कीमत की हाइड्रा मशीन चालीस हजार रुपये महीने किराये पर लेकर कबाड़ी को बेच दी। सिविल लाईन थाना पुलिस ने हाइड्रा के मालिक राजीव कुमार की शिकायत पर राजीव जैन के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया है।
फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले पंद्रह लाख रुपये में नई हाइड्रा मशीन खरीदी थी, जिसे चालीस हजार मासिक किराए पर जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजीव जैन ने मशीन किराये पर लेने के लिए उनसे संपर्क किया। जिसमें राजेश जैन ने चालीस हजार रुपये महीने के हिसाब से किराया देने का एग्रीमेंट किया।
को दी गई थी। राजेश जैन ने छह माह तक तो नियमित किराया दिया, लेकिन इसके बाद वह आनाकानी करने लगा। मशीन के मालिक राजीव कुमार ने जब इस बारे में राजेश से संपर्क किया तो वह बोला कि सरकार की तरफ से उसकी पेमेंट रुकी है, पेमेंट क्लियर होते ही किराया चुका दिया जाएगा। इसके बाद डेढ़ साल तक मशीन का किराया नही मांगा। राजीव कुमार ने एक दिन मोटर मार्केट से गुजरते हुए मशीन कबाड़ी की दुकान पर खड़ी देखी। तब उन्होंने कबाड़ी से मशीन के बारे में पूछा तो उन्हें पता चला कि उसने मशीन को महिपाल नामक आदमी के मार्फत राजेश जैन से ढाई लाख में खरीदा है। राजीव कुमार ने मशीन के मालिकाना दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि यह मशीन उनकी है और उन्होंने ही राजीव जैन को किराए पर दी थी। राजीव जैन से इस बाबत पूछने पर उन्होंने कोई भी मशीन किराए पर लेने की बात से मना कर दिया और बताया कि जो मशीन उन्होंने किराए पर ली थी उसे वह बहुत पहले ही लौटा चुका है। राजीव कुमार ने सिविल लाइन थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके से मशीन को कब्जे में लेकर आरोपी राजेश जैन के खिलाफ फर्जीवाड़ा व आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।