फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बुग्गी लेकर घुसे मुजारे पर कस्सी के बींडे से हमला , नागरिक अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
खेत में बुग्गी लेकर घुुसने पर एक खेत मालिक किसान ने अनुसूचित जाति एक व्यक्ति पर डंडों से हमला कर दिया। घायल हुए बीरबल को बरवाला अस्पताल में ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हिसार रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव मतलोडा में बीरबल के गांव में ही चंद्रहास पूनिया के खेत में मुजारे के तौर पर काम करता है। चंद्रहास अपने खेतों में चहारदीवारी बनवा रहे हैं। मंगलवार को बीरबल चारदीवारी के काम के लिए कुछ बोरी सीमेंट बुग्गी में डालकर खेत में जा रहा था। इस बीच वह एक खेत से गुजरने लगा तो वहां तारबंदी थी। चंद्रहास ने तार हटाकर बुग्गी निकाली तो खेत मालिक ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बीरबल का बेटा भी वहां गया। बीरबल ने कहा कि आपका कोई नुकसान नहीं हुआ है। आप गालियां मत दो। आपके तार को वैसे ही लगा देंगे। इस पर खेत मालिक ने गुस्सा करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। बीरबल का आरोप है कि खेत मालिक ने उस पर कस्सी से हमला कर दिया। इसमें उसने साइड में हटकर खुद को बचाया। बाद में खेत मालिक ने कस्सी के डंडे से उस पर हमला बोल दिया। घायल होने पर बीरवल को बरवाला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए हिसार नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बीरवाल को हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बीरबल ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठनों के सदस्य पहुंचे मिलने
बीरबल पर हमले की जानकारी मिलने के बाद दलित संगठनों के लोग उनसे मिलने नागरिक अस्पताल पहुंचे। इन लोगों ने कहा कि बीरबल को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। आरोपी पर एससी एसटी-एक्ट के तहत केस दर्ज कराएंगे। जानकारी के अनुसार हमला करने वाले खेत मालिक ने भी पुलिस को शिकायत दी है। इसमें खेत मालिक ने कहा कि उस पर बीरबल और उसके बेटे ने हमला कर मारपीट की। बरवाला थाना पुलिस ने शिकायत ले ली है। फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें