फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह की बच्ची के हत्यारे के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। शहर के वार्ड 9 से रविवार को गायब हुई तीन माह की बच्ची मन्नत का मर्डर हो गया था। सूत्रों के हवाले से आई सूचना के अनुसार बेटी मन्नत को परिवार के बेहद करीबी ने ही मौत के घाट उतारा है।
विज्ञापन

पुलिस की सीआईए टीम ने गांव खेड़ी लोहचब के पास बच्ची के कपड़े आदि बरामद किए हैं, हालांकि मन्नत का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। मन्नत के पिता जोगेंद्र से सीआईए पिछले 24 घंटे से पूछताछ कर रही है। पुलिस की एक टीम ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कपड़े आदि बरामद किए हैं। बता दें कि हाल आबाद शहर के वार्ड 9 में रहने वाले बधावड़ निवासी जोगेंद्र और उसकी पत्नी वैशाली ने पुलिस में रविवार को शिकायत दी थी कि उसकी तीन महीने की बेटी मन्नत जो घर पर सोई हुई थी, अचानक लापता हो गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ की थी। पुलिस ने मामले के संबंध में मन्नत के पिता जोगेंद्र और मां वैशाली से भी पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार बच्ची को मारने के बाद उसे स्कूटी की डिक्की में डालकर ले जाया गया था।
सीआईए इंचार्ज कप्तान सिंह ने कहा कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। सोमवार को कुछ स्थानों पर छापेमारी की है। कुछ सुराग भी पुलिस को मिल रहे हैं। अभी पुख्ता सबूत हासिल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें