फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मिली हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पहले किशोरी से रेप के मामले में आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी को ज्ञापन देकर सुरक्षा कराने की मांग की ।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश को पीड़ित किशोरी के भाई ने बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पहले मकान में ऊपरी मंजिल पर सो रही किशोरी के साथ एक युवक ने जबरन रेप किया । विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपी हैदर पुत्र सिद्दू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा। अब वह जिला कारागार में बंद है। पीड़ित किशोरी के भाई और पिता पशु व्यापारी हैं। दो दिन से पीड़ित परिवार पर आरोपी पक्ष के लोग फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार भयभीत है और वह अपना काम भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने एसपी से मामले में कार्रवाई कराने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। एसपी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा देकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें