अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बालसमंद चौकी पुलिस ने बुधवार को गांव डोभी के पास नहर से एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक अस्पताल में लाई, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
डोभी गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि नहर में एक महिला का शव बह रहा है। चौकी प्रभारी संदीप धनखड़ की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मृतका ने क्रीम कलर का सूट और रेड कलर की सलवार पहन रखी है। उसकी उम्र करीब 25-30 साल है। पुलिस दोपहर बाद शव को एक वाहन में सिविल अस्पताल में लाई, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई। शव फिलहाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा है।