फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर की एक कॉलोनी में पड़ोसी ने विवाहिता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
सदर पुलिस को दी शिकायत में 24 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि वह पड़ोस में एक सेंटर में सिलाई सीखने के लिए जाती थी। वहां पर सेंटर संचालिका के धर्म भाई विरेंद्र का आना-जाना था। एक दिन सेंटर संचालिका बाहर गई हुई थी। जब वह सेंटर में पहुंची तो विरेंद्र ने उसे अपने पास बिठा लिया। कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब उसे होश आया तो वह बेड पर थी। विरेंद्र ने धमकी दी कि उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली है। अगर किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने परिजनों को यह बात बताई और सदर पुलिस की आजाद नगर पुलिस चौकी में आरोपी विरेंद्र के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर धारा 376, 328 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ मामले चौथा आरोपी गिरफ्तार
हिसार। महिला थाना पुलिस ने निकटवर्ती गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर एक कोठी में ले जाने और उसके बाद छेड़छाड़ करने के मामले में चौथे आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों हरपाल, मुकेश व संजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने 31 मई को यह केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


युवती से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार
हिसार। महिला थाना पुलिस की सब इंस्पेक्टर निर्मला देवी को गांव की एक युवती ने महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दी कि वह घर पर अकेली थी। उसका पति दो महीने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। 30 मई की रात को पड़ोस में रहने वाला युवक कपिल दीवार कूदकर उनके घर में घुस आया। उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। आरोपी कपिल को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है, जिसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें