फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने पर होगी कार्रवाई, वीआईपी की सुरक्षा के लिए दो रिजर्व बटालियन बनेंगी

Thu, 15 Jul 2021 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

आईजी ने मंडल के पुलिस अधीक्षकों को मानव विरुद्ध अपराध, महिला विरुद्ध अपराध घटित होने पर त्वरित कार्रवाई करने व आरोपियों की गिरफ्तारी बिना किसी देरी के करने को कहा।
विज्ञापन
हरियाणा किसान आंदोलन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन की आड़ में किसी के अधिकारों का अतिक्रमण करने वालों, उपद्रव फैलाने वालों, सरकारी कार्य में बाधा, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के काम में रुकावट पैदा करने व हमला करने वालों पर अब त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। हिसार रेंज आईजी राकेश कुमार आर्य ने बुधवार को अपने कार्यालय में मंडल के अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक में इस पर चर्चा की।

विज्ञापन


इस दौरान कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, ताजा हालात व आगामी कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बात की गई। उन्होंने कहा कि हिसार मंडल के पांचों जिलों में दो-दो रिजर्व बटालियन बनाई जाएं जो वीआईपी की सुरक्षा के साथ-साथ हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम हों। रिजर्व को विशेष ट्रेनिंग के साथ जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। 


उन्होंने कहा कि मंडल में नाजायज हथियारों व ड्रग तस्करी पर नियंत्रण के लिए गठित स्पेशल टीमों को दोबारा उनकी निपुणतानुसार अपराध नियंत्रण में लगाया जाएगा। कुछ समय पहले इन कर्मचारियों की तैनाती कोविड-19 महामारी से बचाव में की गई थी। विशेष टीमों को पूरी ताकत व योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य में लगाए जाने व उनके कार्यों व सफलता की अर्ध मासिक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर व हेल्थ कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं को गंभीरता से लें व त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई करें। झूठे मुकदमे दर्ज करवाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर रखें नजर
आईजी ने मंडल के पुलिस अधीक्षकों को मानव विरुद्ध अपराध, महिला विरुद्ध अपराध घटित होने पर त्वरित कार्रवाई करने व आरोपियों की गिरफ्तारी बिना किसी देरी के करने को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर नजर बनाए रखने व साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए साइबर सेल को प्रभावी बनाने व लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

सड़क हादसों में कमी के लिए डीएसपी करेंगे ग्राउंड स्तर पर कार्य
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पांचों जिलों के डीएसपी ट्रैफिक ग्राउंड स्तर पर कार्य करेंगे और मासिक कार्यों की समीक्षा पुलिस अधीक्षक करके पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में भेजेंगे। ओवर स्पीड पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी उपकरण जल्द मुहैया करवाए जाएंगे। इस मौके पर हिसार डीआईजी बलवान सिह राणा, फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, जींद पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, सिरसा पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन व हांसी पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें