फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अब गोवंश का होगा अंतिम संस्कार, करनाल के सगा गांव में बनाया जा रहा प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अब गोवंश का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसे लेकर करनाल के सगा गांव में पंचायत की तरफ से एक प्लांट बनाया जा रहा है। यह बात वीरवार को हिसार में पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने कही। उन्होंने कहा कि अगर यह प्लांट कामयाब रहा तो हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे प्लांट बनवाए जाएंगे ताकि गोवंश को भी सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई मिल सके।
विज्ञापन




चेयरमैन ने कहा कि इसमें एक चैंबर होता है, जिसमें बिजली या गैस की मदद से उच्च तापमान पर शवों का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। यह प्लांट एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि हड्डी रोड़ा पर सवाल उठने के बाद मृत पशुओं के शवों को समाधि देने की योजना पर काम किया गया। कुछ जगह यह योजना कामयाब हुई तो कुछ जगह इसमें समस्या भी आई, क्योंकि इसके लिए जमीन की जरूरत पड़ती है।


भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से इस साल 100 बछड़ा-बछड़ी पैदा करने की योजना
श्रवण गर्ग ने कहा कि गोवंश की नस्ल सुधार के लिए पहले कृत्रिम गर्भाधान शुरू हुआ। इसके बाद लिंग निर्धारण वीर्य तकनीक आई और अब भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक पर काम किया जा रहा है। इसे लेकर लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से विचार विमर्श भी हुआ है। इस साल इस तकनीक से 100 बछड़ा या बछड़ी पैदा करने की योजना है। इस तकनीक के जरिये गोवंश का नस्ल सुधार होगा।
विज्ञापन



टोल फ्री नंबर किया जाएगा जारी
श्रवण गर्ग ने कहा कि प्रदेश को बेसहारा पशु मुक्त करने के बाद एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। अगर किसी को कोई पशु सड़क पर नजर आता है तो वह इस नंबर से माध्यम से बता सकेगा। इसके बाद उक्त पशु को तुरंत पकड़कर किसी गोशाला में भिजवा दिया जाएगा। श्रवण गर्ग ने कहा कि 15 से 29 फरवरी तक चलाए जा रहे पखवाड़े के तहत पहले नंदी पकड़े जाएंगे, क्योंकि इन्हें पकड़ने से किसी को आपत्ति नहीं होगी। इसके बाद अगले चरण में सड़काें पर घूम रही गायों को पकड़ा जाएगा, चाहे उसका मालिक हो या मालिक न हो। प्रदेश की 211 गोशालाएं 65 हजार बेसहारा गोवंश लेने पर अपनी सहमति दे चुकी हैं। इस अवसर पर आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव लोहचब मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें