फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश : 10 शिक्षकों को जाट कॉलेज के 200 मीटर दायरे में धरने की मंजूरी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीआरएम जाट कॉलेज प्रबंधन की ओर से बिना नोटिस दिए रिलीव किए 112 एक्सटेंशन लेक्चरर का अनिश्चितकालीन धरना 7वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को एक्सटेंशन लेक्चरर के प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी हिसार से मुलाकात की लेकिन किसी भी मांग पर सहमति नहीं बन पाई। सात दिन बाद भी शिक्षकों की मांग पूरी न होने पर भारतीय युवा किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप खरड़ अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

वहीं, एडवोकेट कुलदीप बेडवाल ने बताया कि सोमवार को कोर्ट ने 9 एक्सटेंशन लेक्चरर व डॉ. राजवीर मोर को कॉलेज के 200 मीटर दायरे में धरना न देने के आदेश दिए हैं। वहीं, सोमवार को रोडवेज यूनियनों ने धरने का समर्थन दिया। रोडवेज नेता दलबीर किरमारा एक्सटेंशन लेक्चरर को समर्थन देने पहुंचे। वहीं भारतीय किसान यूनियन सिरसा से धन्ना सिंह ने समर्थन दिया। किसान नेता दिलबाग हुड्डा ने कहा कि जाट शिक्षण संस्थानों को राजनीति का शिकार नहीं होने देंगे। ये हमारे शिक्षा के मंदिर हैं।
एडवोकेट कुलदीप बेडवाल ने बताया कि कोर्ट ने धर्मबीर ढांडा, अजब सिंह, डॉ. ज्योति मोर, डॉ. विकास, डा. नरेंद्र, कविता, डॉ. दीपक, डॉ. सुशीला, परविंदर लांबा व डॉ. राजवीर मोर को कॉलेज के 200 मीटर दायरे में धरना न देने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान रणबीर मलिक, बलराज मलिक, विकास सीसर, मांगेराम सिवानी, राजेंद्र भारती खरड़,प्रो. केएल रिणवा, सतीश कुमार आजाद, सुरेंद्र मान, एडवोकेट योगेश सिहाग, आशीष गोदारा, अमित कुमार, सहिल, आनंद देव सांगवान व अभय सिंह सहित छात्र नेता शुभम पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाट संस्थाओं को बचाने की मुहिम...
उधर, किसान नेता कुलदीप खरड़, रणबीर मलिक, दिलबाग सिंह हुड्डा, सुमन हुड्डा ने जाट धर्मशाला में किसानों व खापों की बैठक बुलाई है। इसमें जाट संस्थाओं को बचाने के लिए मुहिम चलाने पर विमर्श किया जाएगा। मंगलवार 11 बजे यह बैठक जाट धर्मशाला में होगी। जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें