फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फर्जी दस्तावेज से दंपती ने लिया ऋण, केस दर्ज

Tue, 05 Aug 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। फर्जी कागजात लगाकर फाइनेंस कंपनी से ऋण लेने के आराेपी के खिलाफ पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-6 निवासी रवि की पत्नी किरण ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती हैं। आरोप है कि वार्ड-7 निवासी संदीप और उसकी पत्नी किरण ने धोखाधड़ी से उनके आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य कागजात स्कैन करवाकर अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से मिलीभगत कर ऋण ले लिया।
विज्ञापन

किरण ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के एजेंट बकाया वसूली के लिए उनके घर आए तो धोखाधड़ी का पता चला। कंपनी के कार्यालय गए तो वार्ड-7 की रहने वाली किरण और उसके पति संदीप ने उनके फर्जी कागजात लगाकर उनकी जगह खुद की फोटो देकर फर्जी तरीके से ऋण ले लिया था। आरोप है कि फाइनेंस कंपनी का प्रबंधक भी अपराध में शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें