फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उधार में सामान देने से इन्कार करने पर दंपती पर चाकू से हमला

Tue, 04 Aug 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ढाणी किशनदत्त क्षेत्र में 1 अगस्त को उधार सामान देने से मना करने पर एक युवक ने दुकानदार और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वार्ड-6 ढाणी किशनदत्त निवासी सतीश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 12 क्वार्टर क्षेत्र में किराना दुकान चलाता है। 1 अगस्त को शाम करीब 4 बजे वह घर पर सो रहा था। उसकी मां कृष्णा दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान वाल्मीकि मोहल्ला निवासी अनुराग उर्फ गोल्डी बाबा दुकान पर आया। उसने पैसे और खाने-पीने का सामान उधार मांगा। सतीश की मां ने उधार देने से इन्कार कर दिया। कुछ देर बाद सतीश की पत्नी कविता दुकान पर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ झगड़ा किया। शोर सुनकर सतीश आया तो आरोपी ने चाकू निकालकर सतीश पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई कविता के हाथ पर भी वार कर आरोपी भाग गया।
हाथ पर 4 सेंटीमीटर लंबा चाकू का घाव
घायल दंपती को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार सतीश के दाहिने हाथ पर करीब 4 सेंटीमीटर लंबा चाकू का घाव है। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें