फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हाउस बैठक के लिए पार्षदों ने नहीं जमा करवाए प्रस्ताव, चेयरमैन ने भेजा रिमांइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद की हाउस बैठक के लिए करीब 20 पार्षदों ने अभी तक कार्यालय में प्रस्ताव नहीं भेजा है। इसके चलते अभी तक हाउस बैठक की तारीख तय नहीं हो पाई है। वहीं चेयरमैन ने सभी पार्षदों को प्रस्ताव देने के लिए रिमांइडर भी भेज कर दो दिन में प्रस्ताव देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

चेयरमैन का कहना है कि आए दिन पार्षद उनसे हाउस बैठक बुलवाने की मांग करते हैं, लेकिन अब पार्षद ही बैठक में रखे जाने वाले प्रस्ताव नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह से बैठक करवाने में देरी भी हो रही है। अगर सभी पार्षदों ने प्रस्ताव नहीं भेजे तो भी बैठक करवाने की योजना बनाई जा रही है। ताकि शहर में भविष्य में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की जो योजना बनाई गई है उन प्रस्तावों को बैठक में मंजूरी मिल सके। नगर परिषद में दीपावली के बाद हाउस की बैठक बुलाने की तैयारी की गई थी। हालांकि चेयरमैन ने करीब दस दिन पहले पार्षदों को पत्र भेजकर प्रस्ताव देने के लिए कहा था। उसके बाद अब तक 27 में से करीब सात पार्षदों ने ही प्रस्ताव जमा करवाए हैं। अधिकांश पार्षदों ने प्रस्ताव नहीं दिए हैं। जिसके चलते उन्हें फिर से रिमांइडर भेजा गया है।

सात महीने से नहीं हुई बैठक
नगर परिषद के पार्षदों की बीते करीब सात महीनों से हाउस की बैठक नहीं हुई है। इसी वर्ष मार्च महीने में बजट की बैठक के साथ हाउस की बैठक हुई थी। उसमें भी कुछ पार्षदों ने विरोध जताया था। तब 310 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।
विज्ञापन


बैठक में मिलती है मंजूरी
वार्डों में बनने वाली गलियों, रोड व अन्य विकास कार्यों के के प्रस्ताव को पहले हाउस की बैठक में मंजूरी मिली होनी चाहिए। उसके बाद ही कार्य करवाए जा सकते हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद उन कामों के एस्टीमेट तैयार करवाने के बाद उसे बैठक में रखा जाता है। जहां चेयरमैन, पार्षद व अधिकारी प्रस्तावों पर चर्चा करते हैं। 14 फरवरी को नगर परिषद की बजट की बैठक का पार्षदों ने बहिष्कार किया था। फिर 11 मार्च को भी हाउस की बैठक व बजट की बैठक इकट्ठी हुई थी। इसमें भी कुछ पार्षदों ने विरोध किया था।

रिमांइडर भेजा है : चेयरमैन
वार्डों के विकास कार्यों को लेकर पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए थे। काफी पार्षदों ने प्रस्ताव नहीं भेजे हैं। ऐसे में उन्हें रिमांइडर भेज कर प्रस्ताव दो दिन में देने के लिए कहा है। जल्दी ही बैठक बुलाई जाएगी।- प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें