फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ : सीएमओ ने दिए निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 20
विज्ञापन

कोरोना का खौफ : सीएमओ ने दिए निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश
- आईएमए के साथ सीएमओ ने बैठक कर दिए निर्देश
- जिले के निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने पर विचार
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। कोरोना वायरस को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो चुका है। इसी के चलते वीरवार को सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के साथ नागरिक अस्पताल में दोपहर बाद बैठक की, जिसमें सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने निजी अस्पताल संचालकों को विशेष निर्देश दिए। इस बैठक में आईएमए के करीब 50 सदस्य मौजूद रहे।
निजी अस्पतालों के बारे में मांगी जानकारी
बैठक के दौरान सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने निजी अस्पतालों के डॉक्टरों से उनके अस्पतालों में बेड की संख्या, वेंटिलेटर, मास्क व कोरोना वायरस के उपचार संबंधी किट की जानकारी मांगी। सीएमओ ने कहा कि जिन निजी अस्पतालों में करीब 100 बेड होंगे, उनमें आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। कुछ मरीज निजी अस्पतालों में उपचार के लिए जाते हैं, ऐसे में अगर कोरोना वायरस से संबंधित कोई मरीज निजी अस्पताल में इलाज के लिए जाएगा तो उसका रिकॉर्ड नागरिक अस्पताल में देना अनिवार्य होगा। वहीं, निजी अस्पतालों से वेंटिलेटर की सुविधा की भी जानकारी मांगी है। यह जानकारी निजी अस्पतालों को शुक्रवार तक देने को कहा गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मरीज के लिए बनेगी विशेष एंट्री
कोरोना वायरस के मरीज को मास्क लगाना अनिवार्य होता है, लेकिन कुछ लोग जानकारी के अभाव में मास्क नहीं लगाते। इसी के चलते अब अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों की एंट्री मलेरिया विभाग के सामने से ही जाने के लिए अस्पताल में साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड के साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए वार्ड के साथ ही डॉक्टर रूम बनाया जाएगा, जहां स्टाफ हर समय ड्यूटी पर रहेगा। कोरोना वायरस के मरीज के आने पर ही डॉक्टर वहां इलाज के लिए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस के उपचार व बचाव के बारे में जागरूक करने के लिए जिले में जगह-जगह फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाएंगे, जो कि विशेषतौर पर टोल प्लाजा पर लगेंगे।
अस्पताल में स्टॉक पूरा
कोरोना वायरस को लेकर शहर में थ्री लेयर मास्क का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। अभी इसकी सप्लाई भी नहीं मिलने के कारण कई जगह यह तय दाम से अधिक भी बिक रहे हैं, क्योंकि थ्री लेयर और एन-95 यानी फाइव लेयर और सेवन लेयर मास्क बनाने के लिए इलास्टिक, नोज पिन, फिल्टर लेयर आदि का रॉ मैटीरियल चीन से आता था। मगर नागरिक अस्पताल के फार्मासिस्ट व सीएमओ के मुताबिक अस्पताल में स्टॉक पूरा है। इसके अलावा अस्पताल में प्रत्येक डॉक्टर रूम व वार्ड में सेनेटाइजर भी रखा गया है और मरीजों को इसके बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

माइक्रो बायो और मेडिसन के डॉक्टरों की बनाई टीम
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है। इसके अलावा नोडल अधिकारी नियुक्त कर विशेष टीमें भी लगाई गई हैं। इन टीमों में माइक्रो बायोलॉजी, ईएनटी सहित मेडिसन के डॉक्टर सहित विशेषज्ञ के डॉक्टर भी शामिल किए गए हैं। इन सभी को डॉक्टर जया लीड कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें