फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को डिप्टी सीएम फ्लाइंग में बता नपा कर्मियों से मांगी 10 हजार रुपये रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं को डिप्टी सीएम फ्लाइंग में बताकर एक युवक ने नगरपालिका कर्मियों से सफाई के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसके अलावा कई स्कूलों में भी जाकर सफाई का जायजा ले आया। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारी भूना निवासी गौरव ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे गांव जजनवाला निवासी सुधीर नैन आया और खुद को डिप्टी सीएम फ्लाइंग में बताया और सार्वजनिक शौचालयों में सफाई न होने की बात कहने लगा। इसके बाद गौरव ने उसकी बात नगर पालिका सचिव संदीप से करवाई। उसने संदीप को कहा कि गोल मंडी व पुरानी अनाज मंडी में बने शौचालयों की सफाई करवाएं और वह कुछ देर में दोबारा से चेक करने आएंगे।
बोला - 10 मिनट में राशि खाते में नहीं आई तो नेगेटिव रिपोर्ट भेज देगा
आरोप है कि कुछ देर बाद सुधीर नैन दोबारा से नगरपालिका कार्यालय आया और इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से न करने की एवज में 10 हजार रुपये मांगने लगा। इस बीच सचिव को यह राशि उसके खाते में डलवाने की बात कहने लगा। जाते समय एचएसआई सौरभ से कहा कि अगर 10 मिनट में राशि उसके खाते में नहीं आई तो वह इसकी नेगेटिव रिपोर्ट बनाकर ऊपर भेज देगा। इसके बाद शाम के समय सुधीर नैन दोबारा से वहां पहुंचा और खाते में राशि नहीं आने पर पहले किसी को फोन कर पूछा कि राशि खाते में आई या नहीं, इसके बाद वहां मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर सज्जन कुमार से हाजिरी के बारे में जानकारी मांगने लगा। इसी बीच एचएसआई सौरभ को फोन दिखाते हुए कहा कि वह नेगेटिव रिपोर्ट एसडीएम बरवाला, एडीसी हिसार, डीसी हिसार व डीप्टी सीएम चंडीगढ़ के पास भेज रहा है, यह कहकर वहां से चला गया। फिर अगले दिन सुबह दोबारा कार्यालय में आया और पूछने लगा कि आपने मेरा काम नहीं किया और कहा कि सचिव कार्यालय में है या नहीं और पालिका अभियंता का नाम और मोबाइल नंबर पूछा और फिर सफाई का निरीक्षण करने जा रहा हूं, यह कहकर चला गया। सुधीर नैन मौजूदा सरकार में नेता का नजदीकी बताया जा रहा है और ठेकेदारी का काम करता है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के छूटे पसीने
खंड अधिकारी ने बीते दिन खंड के स्कूलों को आदेश जारी किए कि विद्यालय में आने वाले किसी भी अधिकारी/व्यक्ति से सलीके से बात करें और शौचालय, कार्यालय व परिसर को साफ-सुथरा रखें। उधर, दूसरी ओर यही व्यक्ति क्षेत्र के कई स्कूलों में गया और वहां भी डिप्टी सीएम फ्लाइंग के नाम पर शौचालय में सफाई के बारे में दबाव बनाया। उसने कहा कि आपकी ऊपर तक शिकायत करूंगा।
आरोपी व्यक्ति गांव बिठमड़ा, सुरेवाला, चमार खेड़ा, बुढाखेड़ा, उकलाना मंडी के स्कूलों में भी गया था। बीईओ ऑफिस से सुधीर नैन के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसे हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

- प्रभारी हवा सिंह, थाना प्रभारी उकलाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें