हिसार। आजाद नगर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह का सैंपल लीक करने और पॉजिटिव रिपोर्ट वायरल करने के मामले में पुलिस ने लैब तकनीशियन (एलटी) पर केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि 15 मार्च को वह गुजरात के गांधी नगर में हत्या के मामले में आरोपी स्टाफ नर्स का नारको टेस्ट कराने के लिए गए हुए थे। एलटी ने किसी और का सैंपल एसएचओ के नाम पर भेज दिया, जिसमें उनको पॉजिटिव दिखाया गया था।
इस मामले में आईडीएसपी अधिकारी और सीएमओ के सामने पूछताछ हुई थी। अब शहर थाना पुलिस ने नवदीप कॉलोनी निवासी विद्या सागर सिंह की शिकायत पर लैब तकनीशियन दीपक के खिलाफ धारा 420, 468, 471 और 201 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में विद्या सागर सिंह ने बताया कि वह सूबेदार मेजर दलीप सिंह का बेटा है। उसकी बहन सुमन की उसके पति प्रमोद माचरा, प्रमोद के भाई रविंद्र माचरा ने हत्या कर दी थी। आरोप था कि आरोपियों ने नारको टेस्ट से बचने के लिए सैंपल बदल दिया था।
उल्लेखनीय है कि एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने 13 मार्च को जिला अस्पताल में सैंपल दिया था। इसके बाद 15 मार्च को वह गुजरात के गांधी नगर में हत्या मामले में आरोपी स्टाफ नर्स का नारको टेस्ट करवाने रवाना हो गए थे। इस मामले को हत्या मामले से जोड़कर देखा जा रहा था, ताकि मामले में जांच न हो पाए। इसी 15 मार्च को आपातकालीन स्थिति में सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस रिपोर्ट की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसे देखकर थाना एसएचओ भी हैरान रह गए। हालांकि, यह बात सामने आई कि एसएचओ का पहले वाला सैंपल लीक हो गया था