फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का आरोपी लॉकअप से फरार

Tue, 31 Dec 2013 09:39 PM IST
अमर उजाला, नरवाना (जींद)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाने के लॉकअप से सोमवार रात लूट का आरोपी खिड़की उखाड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैनाल कालोनी निवासी सोमबीर से तीन-चार बाइक सवार युवकों ने मोबाइल और दो हजार की नकदी छीन ली थी।

घटना की सूचना पर शहर थाना पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया और लूट में शामिल कैनाल कालोनी निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया।

उसे पूछताछ के लिए शहर थाने के लॉकअप में बंद किया गया था। सोमवार रात संजय लॉकअप की खिड़की उखाड़ कर फरार हो गया।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट के साथ-साथ फरार होने का भी मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पूर्ण चंद पंवार ने बताया कि आरोपी के लॉकअप से फरार होने पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें