फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ठेके के सेल्समैन को पीटा, नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फाग वाले दिन सातरोड़ कलां गांव स्थित शराब ठेके पर कुछ युवकों ने बीयर खरीदी। रुपये मांगने पर ठेके के सेल्समैन राजपाल को पीटा और 2500 रुपये छीन गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने अमन, नुकुल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फतेहाबाद निवासी राजपाल ने बताया कि चार महीने से सातरोड कलां गांव में शराब के ठेके पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। फाग वाले दिन कुछ युवक बीयर खरीदने आए। बीयर खरीदने के बाद 1000 रुपये दिए, बाकी के 1160 रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी।। रात को साथी आशीष के साथ ढाबे पर खाना खाने के बाद ठेके पर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे पीटा।
विज्ञापन



कपड़ों से भरा बैग चोरी, केस दर्ज
हिसार। गुलाब सिंह के पास स्थित एक दुकान से चोर कपड़ो से भरा बैग चोरी कर ले गया। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने दुकानदार रमेश की शिकायत पर 12 क्वार्टर के रहने वाले कृष्ण के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में तिलक बाजार निवासी रमेश गर्ग ने बताया कि गुलाब सिंह चौक पर कपड़ो की दुकान है। 23 मार्च की शाम साढ़े पांच बजे दुकान के अंदर रखा हुआ बैग चोरी हो गया। बैग के अंदर 15 हजार रुपये के कपड़े थे। शक है कि कृष्ण बैग को चोरी कर ले गया, जो सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें