फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वार्ड 18 में 1.17 करोड़ से सुधरेंगी गलियों की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम वार्ड नंबर 18 में टूटी सड़कों और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपये से विभिन्न निर्माण कार्य करवाएगा। इसके तहत क्षेत्र की गलियों और कॉलोनियों में आईपीबी सड़कों का निर्माण व मरम्मत होगी। टेंडर प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

दयानंद विंबल वाली गली और सूरत सिंह वाली गली में पुरानी आईपीबी सड़क के निर्माण पर 12.91 लाख रुपये खर्च होंगे। आदर्श कॉलोनी में कम्युनिटी सेंटर से मकान नंबर 55ए तक सड़क निर्माण व मरम्मत पर 2.84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शास्त्री नगर की गली नंबर 2 व 3, दादी गौरी मंदिर वाली गली और टाल वाली गली में नई आईपीबी सड़कों के निर्माण पर 38.22 लाख रुपये खर्च होंगे।
म्हारी सड़क एप से मिली शिकायत के आधार पर उमेद विहार कॉलोनी की स्ट्रीट नंबर 6 व 7 के सुधार पर 14.43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अमरदीप कॉलोनी में पार्क से लीडिंग एंगल पब्लिक स्कूल तक मुख्य सड़क के नवीनीकरण व मरम्मत के लिए 48.39 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

-
शहर के वार्ड नंबर 18 की गलियों के नवनिर्माण के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होते ही वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- अमित कौशिक, एक्सईएन, नगर निगम हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें