फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adampur By-Poll: भव्य बिश्नोई के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत, शपथ पत्र में तथ्य छिपाने का आरोप

Sat, 15 Oct 2022 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

शिकायत में कहा गया है कि भव्य बिश्नोई ने अपने नामांकन में खुद के खिलाफ केवल एक मुकदमा दर्ज बताया है। उनके खिलाफ फौजदारी के चार मुकदमे दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में चल रहे हैं।
 
विज्ञापन
भव्य बिश्नोई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत भेजी गई है। एडवोकेट राजेश जाखड़ ने भव्य बिश्नोई पर केस संबंधी तथ्य छिपाने पर उनका नामांकन रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन


एडवोकेट राजेश जाखड़ ने इस शिकायत की प्रति आदमपुर निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी है। शिकायत में उन्होंने कहा कि भव्य बिश्नोई ने अपने नामांकन में खुद के खिलाफ केवल एक मुकदमा दर्ज बताया है। उनके खिलाफ फौजदारी के चार मुकदमे दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में चल रहे हैं। इन चारों केस में 13 दिसंबर 2022 को सुनवाई होनी है।

इन केस के सीएनअर नंबर भी राजेश जाखड़ ने उपलब्ध कराए हैं। ईकोर्ट डाट जीओवी डाट इन पर इन केस को देखा जा सकता है। इन सभी केस में सात साल की सजा हो सकती है। गलत सूचना देकर तथ्य छिपाने के कारण भव्य बिश्नोई का नामांकन रद्द किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें