फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 2 ट्रांसफार्मरों से क्वाइल चोरी, बिजली निगम को लाखों का नुकसान

Sun, 01 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। नारनौंद क्षेत्र में अज्ञात दो अलग-अलग जगहों से ट्रांसफार्मरों की क्वाइल चोरी कर ले गए। इससे निगम को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पहली घटना गांव राखी शाहपुर के निर्माणाधीन राखी बारह खाप के चबूतरे की है। जहां से शुक्रवार रात को अज्ञात 25 किलोवॉट के ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी कर ले गए। एरिया इंचार्ज सुरेंद्र सिंह जेई ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा हुआ था और उसमें से तेल बहा हुआ था।
इसी प्रकार दूसरी घटना गांव राजथल के बिसला पाना एपी फीडर की है। जहां से रात के समय अजय के खेत में लगे 25 किलोवॉट के ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी कर ली गई। इस मामले की लिखित सूचना मुकुल ने दी। जेई सतीश चंद्र की रिपोर्ट के अनुसार इस चोरी से निगम को 71,790 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घटनाओं की सूचना एसडीओ संजय सिंगला ने थाना प्रभारी नारनौंद को पत्र भेजकर दी। पुलिस ने मामलों की गंभीरता को देखते हुए इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत नारनौल थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोग बढ़ती चोरी की घटनाओं से चिंतित हैं और पुलिस प्रशासन से कड़ी निगरानी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें