फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला आईटीआई में सीएम फ्लाइंग का छापा, एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला, हुक्का-शराब सेवन की शिकायत की नहीं हो सकी पुष्टि

Fri, 21 Aug 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बरवाला आईटीआई में जांच के लिए पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। 
विज्ञापन
बरवाला। बरवाला स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में स्टाफ के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने वीरवार को औचक निरीक्षण किया। टीम ने हाजिरी रजिस्टर और कर्मचारियों की मौके पर उपस्थिति जांची।
विज्ञापन

निरीक्षण सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में हुआ। टीम में शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र, एएसआई सुरेंद्र और हेड कांस्टेबल विजय शामिल रहे। टीम को शिकायत मिली थी कि कुछ कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी से गैरहाजिर रहते हैं। शिकायत में ड्यूटी के दौरान हुक्का पीने और शराब का सेवन करने के आरोप भी लगाए गए थे।
जांच के दौरान प्लंबर अनुदेशक कुलदीप आधे दिन के बाद ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। टीम ने उनकी गैरहाजिरी को लेकर संस्थान के अधिकारियों से जानकारी ली। बाद में कुलदीप ने कर्मचारियों के माध्यम से संदेश भिजवाया कि घर पर अचानक आवश्यक कार्य आने के कारण उन्हें बिना पूर्व सूचना के जाना पड़ा।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम ने संस्थान पहुंचते ही स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर जांचा। इसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों की उपस्थिति का मिलान किया गया। एक कर्मचारी के गैरहाजिर मिलने पर टीम ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
शराब और हुक्का सेवन की शिकायत नहीं हुई पुष्ट
टीम ने शराब के सेवन और ड्यूटी के दौरान हुक्का पीने के आरोपों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान कोई कर्मचारी शराब के नशे में नहीं मिला। इसके अलावा किसी कर्मचारी के संस्थान से बाहर जाकर हुक्का पीने का मामला भी सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें