फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज देर शाम हिसार पहुंच जाएंगे सीएम

Sat, 26 Nov 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल शनिवार की शाम को ही हिसार पहुंच जाएंगे। रात को हिसार रेस्ट हाउस में सीएम का नाइट स्टे होगा। रविवार को सीएम राहगिरी में हिस्सा लेंगे। लुवास कैंपस की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद आदमपुर रैली में जाएंगे।
विज्ञापन


सीएम शनिवार की देर शाम हिसार पहुंचेंगे। सीएम रात को हिसार में ही विश्राम करेंगे। रविवार की सुबह सीएम राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। करीब साढे़ आठ बजे सीएम रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद करीब 9 बजे आरडीएस सीड फार्म की 1125 एकड़ भूमि पर बनाये जाने वाले लुवास के नए कैंपस की आधारशिला रखेंगे। नेशनल हाइवे पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के पास यह जमीन है। कई साल पहले लुवास की स्थापना की गई थी, जिसके बाद से लुवास को एचएयू कैंपस के भवनों से ही संचालित किया जा रहा था। करीब दो महीने पहले लुवास को जमीन देने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था। पिछले सप्ताह कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी। लुवास के कैंपस की आधारशिला रखने के मौके पर लुवास की ओर से एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सीएम इस प्रदर्शनी का मुआयना भी करेंगे। यहां सीएम का संक्षिप्त संबोधन भी होगा, जिसमें लुवास की उपलब्धियों की जानकारी भी होगी। आधारशिला रखने के बाद सीएम करीब 11 बजे आदमपुर अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें