फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार-सॉस की फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग टीम का छापा, 10 सैंपल भरे

विज्ञापन
कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। मिलावटखोरों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त हो चुका है। सोमवार को प्रभुवाला गांव के बाद मंगलवार दोपहर हिसार के सेक्टर-27-28 में श्री बालाजी फूड प्रोडक्ट्स पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने आचार और सॉस के अलग-अलग 10 सैंपल भरे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां पर मिलावटी आचार व सॉस तैयार की जाती है। टीम दोपहर सवा दो बजे यहां पहुंची और शाम पौने 6 बजे तक कार्रवाई की। टीम ने कार्रवाई के दौरान एक्सपायरी डेट का माल नष्ट भी करवाया। टीम में इंस्पेक्टर इंद्र सिंह, सबइंस्पेक्टर ईश्वर, सबइंस्पेक्टर रणधीर, एचसी राजबीर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह शामिल रहे।
इन चीजों के भरे सैंपल : टीम ने 2200 किलो टोमेटो पेस्ट, चार हजार किलो खुला स्टॉर्च पाउडर, 150 किलो विनेगर सोस, 600 किलो सोया सॉस, 100 किलो चिली सॉस, 130 किलो टमाटर सॉस, 600 किलो मिक्स आचार, 250 किलो आम का आचार, 100 किलो मिर्च का आचार, 120 बोतल कुल 80 लीटर शाही रोज रूहफजा तैयार माल बरामद किया। इन सभी के पांच-पांच सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा गया।
विज्ञापन

खराब माल किया नष्ट : इस दौरान यहां पर 312 किलो आचार, 45 किलो टमाटर सॉस, 35 किलो ग्रीन चिल्ली, 25 लीटर ग्रीन चिली सॉस, 100 किलो शाही रोज रूहफजा, 100 किलो मैनिज बेस्ट एक्सपायरी डेट का माल मिला। इस माल को नष्ट करवाया गया।
सभी दस्तावेज मिले सही : मामले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने कहा कि ये फैक्टरी सुनीता बजाज के नाम से है। इसे सुनीता बजाज का बेटा हरसुल बजाज चलाता है। उन्होंने बताया कि हरसुल के पास फैक्टरी का लाइसेंस भी था व सभी दस्तावेज भी थे।

फैक्टरी में खुले में पड़ा आचार।- फोटो : Hisar

फैक्टरी में पसरी गंदगी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें