फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: सीएचसी सोरखी में सीएम फ्लाइंग की रेड, हाजिरी रजिस्टरों का रिकॉर्ड खंगाला, कई दिनों से मिल रही थी शिकायत

Thu, 31 Aug 2023 12:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

सोरखी के ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी के एक कर्मचारी ने गैर हाजिर कर्मचारियों के पास फोन करके सीएम उड़न दस्ते की सूचना दी। इसके साथ ही टीम को सीएचसी में अन्य व्यवस्थाओं में जो खामियां पाई हैं उनकी रिपोर्ट भी निदेशालय को भेजी जाएगी ।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी के सोरखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर  सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री उड़दस्ता ने रेड मारी। सीएम उड़न दस्ते के अधिकारियों ने सीएचसी में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सीएम उड़न दस्ते के अधिकारियों ने हाजिरी रजिस्टर चेक किए, रिकॉर्ड देखा, ओपीडी व वार्ड में जाकर चेंकिंग की। इसके साथ ही सीएम उड़न दस्ते ने सीएचसी में कार्यरत सभी कर्मचारियों के नाम पदानुसार सूची मांगी। फिर कर्मचारियों के पहचान पत्र भी चेक किए। जो कर्मचारी लेट आ रहा था उनका टाइम नोट किया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट निदेशालय भेजा
ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी के एक कर्मचारी ने गैर हाजिर कर्मचारियों के पास फोन करके सीएम उड़न दस्ते की सूचना दी। इसके बाद ये कर्मचारी काफी देर बाद ड्यूटी पर आए। कार्रवाई के दौरान सीएम उड़न नदस्ते की टीम रिकार्ड तैयार करेगी। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के पास भेजने की बात कही। सीएम उड़न दस्ते की टीम ने बताया की गैर हाजिर व देरी से आने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई  भी की जाएगी। इसके साथ ही सीएचसी में अन्य व्यवस्थाओं में जो खामियां पाई हैं उनकी रिपोर्ट भी निदेशालय को भेजी जाएगी ।

सीएम उड़न दस्ते की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता अनीश कुमार  थे। सीएम उड़न दस्ते के अधिकारियो ने बताया कि सिसाय सीएचसी की ग्रामीण की ओर से  शिकायत की गई थी। ग्रामीणों ने शिकायत में कहा है कि सिसाय सीएचसी में डॉक्टर व अन्य कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते हैं, पूरी दवाईयां नहीं मिलती हैं। सीएचसी में दवाई न मिलने पर प्राइवेट मेडिकल से महंगें दामों पर दवाईयां खरीदनी पड़ती हैं। सीएम उड़न दस्ते की टीम  में  सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह , एएसआई राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें