फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबानों की तकलीफ में छांव बने बादल

विज्ञापन
बादल के फार्म हाउस पर कुत्ता व बिल्ली खेलते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। जिन बेजुबानों की तकलीफ को देखकर लोग अनदेखा कर देते हैं, उन जानवरों के लिए बादल किसी भगवान से कम नहीं हैं। पेशे से एनीमल हेल्थ वर्कर गांव पातन निवासी बादल सिंह बीमार व घायल आवारा कुत्तों का इलाज कर उन्हें नई जिंदगी दे रहे हैं। उनकी इस मुहिम में उनकी पत्नी भी बराबर का साथ दे रही है। बादल अपने वेतन का 60 प्रतिशत इन बेजुबानों के इलाज व खानपान पर खर्च कर हैं।
बादल सिंह ने बताया कि बचपन से ही मेरा कुत्तों से लगाव रहा है। विद्यार्थी जीवन के दौरान मैं गली में घूमने वाले कुत्तों को खाना खिलाता था। यदि कोई घायल कुत्ता मिल गया तो उसे प्राथमिक चिकित्सा देता था। इसी लगाव के कारण मैं बेसहारा कुत्तों के लिए काम करने वाले एक एनजीओ ह्यूमन सोसायटी इंटरनेशनल के साथ जुड़ गया। दो-तीन साल इस एनजीओ के साथ जुड़ा रहा। इसके बाद गुजरात के एक एनजीओ के साथ जुड़ गया। मगर घर वालों कहने पर मैं उक्त एनजीओ को छोड़कर वापस गांव आ गया।
विज्ञापन

एनीमल हेल्थ वर्कर का किया कोर्स
उन्होंने बताया कि जानवरों से इसी लगाव के कारण मैंने तीन माह का एनीमल हेल्थ वर्कर का कोर्स किया। चूंकि मैं आवारा कुत्तों के लिए कुछ करना चाहता था तो इस कोर्स को करने के बाद मैंने कुत्तों का इलाज करना शुरू किया। घर वालों की गांव में अलग से आधा एकड़ जमीन पर ही मैंने बेसहारा कुत्तों के लिए फार्म हाउस बना दिया। इसी बीच में मेरी शादी भी हो गई। अब मैं व मेरी पत्नी शीतल इस फार्म हाउस में रहते हैं। वर्तमान में फार्म हाउस में करीब 30 कुत्तों का इलाज चल रहा है। उनका खाना-पीना का खर्च भी मैं ही उठाता हूं।
विज्ञापन

इस मुहिम से कुछ लोग भी जुड़े
बादल सिंह ने बताया कि उसकी इस मुहिम में कुछ लोग भी जुड़े हैं। ये लोग मेरी आर्थिक मदद भी करते हैं। बादल ने बताया कि मुझे इन कुत्तों के इतना लगाव हो गया है कि अब ये मुझे अपने बच्चों की तरह लगते हैं। इनकी सेवा करके मुझे अंदर से खुशी मिलती है। बादल ने बताया कि मैं अब 500 से ज्यादा बेसहारा कुत्तों का इलाज कर चुका हूं।

फार्म हाउस पर कुत्तों की देखभाल करते बादल व शीतल।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें