सीआईडी ने तेजेंद्र और चंद्र को नार्को के लिए बुलाया तो दोनों ने जांच से ऐन पहले मना कर दिया।
पुलिस ने आढ़ती सुनील बजाज के किडनैप और उससे फिरौती वसूलने के आरोपी ढाणी श्यामलाल के इंद्र गुर्जर को दो दिन के रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेेश किया। जहां से उसे फिर तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीसरी बार आरोपी का रिमांड हासिल किया है।
सिटी थाना एसएचओ मंदीप सांगवान ने अदालत से आरोपी का पांच दिन का रिमांड मांगते हुए कहा कि भिवानी व गुड़गांव में उसके तीन साथियों के ठिकाने जानने हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से असलाह सप्लायर का पता लगाना है। पुलिस की दलील सुनने के बाद अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से एक और पिस्तौल तथा स्कॉर्पियो बरामद की है। पुलिस उससे एक राइफल और दो पिस्तौल पहले बरामद कर चुकी है। पुलिस ने बुधवार को विकास नगर में इंद्र को एक बाइक समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक राइफल, एक पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद किये थे। पुलिस आरोपी से फिरौती के साढे नौ लाख रुपये पहले ही बरामद कर चुकी है।
यह है मामला
पुलिस के अनुसार नई सब्जी मंडी का आढती सुनील बजाज का शांतिनगर में स्कॉर्पियो सवार इंद्र गुर्जर और तीन अन्य युवकों ने गन प्वाइंट पर उसका कार समेत अपहरण कर लिया था। बाद में आढती को अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया था। धमकी दी थी कि 15 लाख रुपये 15 दिन में दे देना, वर्ना अंजाम भुगतने को तैयार रहना। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर इंद्र और तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।