फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आठ साल बाद चोला साहिब का केसरी से बसंती रंग

विज्ञापन
प्रकाश गुरु पर्व को लेकर रंग-बिरंगी लडियों से सजा नागोरी गेट ​स्थित गुरुद्धारा श्री गुरु सिंह स
विज्ञापन
हिसार। नागोरी गेट स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शुक्रवार को 555वां प्रकाश गुरु पर्व मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। बुधवार दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन में हिसार की गतका पार्टी हैरंतअंगेज करतब दिखाएगी। इसके बाद अखंड पाठ शुरू होगा। उधर, 8 साल बाद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर में स्थापित चोला साहिब का रंग बदला है। पहले केसरी रंग था, अब बसंती रंग है। चोला साहिब पंजाब से पहुंचा था।
विज्ञापन

सभा के संयुक्त सचिव इंद्रजीत चावला ने बताया कि अकाल तख्त अमृतसर से चोला साहिब बदलने की अनुमति मिली थी। 2016 में निशान साहिब स्थापित किया गया था। इसकी ऊंचाई 175 फुट है, जोकि पूरे हरियाणा में सबसे ऊंचा हिसार में ही है। मंगलवार को गुरुद्वारा में काफी स्कूलों के विद्यार्थी माथा टेकने पहुंचे। वहीं, शुक्रवार को अखंड पाठ का भोग लगेगा। इसमें नाडा साहिब से रागी जत्था पहुंचेंगे। उसके बाद कीर्तन होगा। फिर लंगर चलाया जाएगा। मीडिया प्रभारी सोनू खुराना ने बताया कि पर्व को प्रकाश गुरु पर्व को लेकर गुरुद्वारा को सजाया गया है। -
जालंधर से पहुंचेंगे कीर्तन हजूरी रागी जत्था भाई जगदेव सिंह
गुरुद्धारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन की ओर से रविवार 17 नवंबर को गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब शुरू होगा। गुरुद्वारे के कैशियर जीत सिंह बागा ने बताया कि 16 नवंबर को शाम छह बजे से कीर्तन शुरू होगा। इसमें जालंधर से कीर्तन हजूरी रागी जत्था भाई जगदेव सिंह पहुंचेंगे। रात 8:30 बजे अरदास का कार्यक्रम रहेगा। 17 नवंबर को सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब का भोग लगेगा। लंगर चलाया जाएगा।रविवार दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें