फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन निर्मित डोर से कटी बच्चे की टांग की नस, सर्जरी कर जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हनुमान कॉलोनी निवासी पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय बच्चे की चीन निर्मित डोर से टांग की नस कट गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सर्जरी कर नस को जोड़ा गया।
विज्ञापन

हनुमान कॉलोनी निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा अनुज गली में खेल रहा था। इसी दौरान उसके पैर में चीन निर्मित पतंग की डोर उलझ गई। जब बच्चे ने उसे खींचा तो डोर से पैर में गहरा घाव हो गया। उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर नस को जोड़ा गया। बलजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से चीन निर्मित डोर की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। निजी अस्पताल के डॉक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि बच्चे के पिता का कहना है कि उनके बेटे पैर में कट चीन निर्मित डोर से लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें