सीएम फ्लाइंग की टीम जांच करते हुए।
- फोटो : Hisar
हांसी। हांसी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को देपल रोड स्थित वितान फूड मुरब्बा फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने अलग-अलग सामान के 6 सैंपल भरे। टीम को शिकायत मिली थी कि मुरब्बा फैक्टरी में बनने वाला सामान निमभन गुणवत्ता वाला है। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि फैक्टरी में कई खामियां मिलीं। टीम ने फैक्टरी से आंवला, पपीता, सेब, बेलगिरी के सैंपल भरे हैं, जिन्हें जांच के लिए मधुबन लैब भेजा जाएगा। हालांकि जांच के दौरान फैक्टरी का लाइसेंस सही मिला।