फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने डेयरी पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मिलावटी घी तैयार करने की शिकायत पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने उमरा गेट के समीप मीनू क्रीम डेयरी पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने वहां से घी के चार सैंपल लिए। सेल परचेज का रिकॉर्ड न मिलने पर एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने भी वहां पर जांच की।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सीएम उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर इंद्र सिंह, एसआई ईश्वर सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। टीम के साथ फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. भंवर लाल व एक्साइज टैक्सेशन के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक के पास घी बेचने का किसी तरह का कोई लाइसेंस नहीं मिला। लाइसेंस 2013 में बनवाया था, जोकि 2018 में खत्म हो गया था। नया लाइसेंस नहीं बनाया गया और न ही उनका जीएसटी नंबर था। वहां पर 1023 पीपे मिले, जिसमें 15855 किलोग्राम घी मिला। 510 किलो घी खुला मिला। जांच के दौरान लिए गए सैंपल को लैब में भेजा जाएगा। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लाइसेंस नहीं होने के चलते विभाग द्वारा पहले उन्हें नोटिस दिया जाएगा और फिर कोर्ट में केस डाला जाएगा। वहीं, टीम को ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले जिससे पता लगे कि वहां पर मिलावटी घी तैयार किया जाता हो।
घी, क्रीम के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। डेयरी संचालक के पास संबंधित लाइसेंस नहीं मिला। लाइसेंस न होने पर पहले नोटिस देंगे व फिर कोर्ट में केस डाला जाएगा
विज्ञापन

- डॉ भंवर सिंह, एफएसओ
डेयरी से 79 लाख रुपये का घी बरामद
मीनू क्रीम डेयरी पर सीएम उड़नदस्ते की टीम के साथ ही जीएसटी की टीम द्वारा भी जांच की गई। जांच के दौरान लाखों रुपये का घी व क्रीम बेचने वाले दुकानदार के पास जीएसटी नंबर व उसके द्वारा की जाने वाली बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। जबकि सेल्स टैक्स टीम को मीनू क्रीम डेयरी व गोदाम से करीब 79 लाख रुपये का घी बरामद हुआ है। सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि सालाना 50 लाख रुपयेे से अधिक की बिक्री करने वाले दुकानदार द्वारा स्टाक रजिस्टर मेंटेन करना व जीएसटी नंबर लिया जाना जरूरी होता है। लेकिन डेयरी संचालक के पास दोनों ही नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें