फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 380 लीटर पेट्रोल और 370 लीटर डीजल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा से बरवाला मार्ग स्थित एक ढाबे पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारकर कार्रवाई कर भारी मात्रा में पेट्रोल और डीजल पकड़ा है। यह पेट्रोल और डीजल ट्रकों से निकाला गया था। इस संबंध में अग्रोहा थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने ट्रक चालक और ढाबा संचालक को पकड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उप निरीक्षक चंद्रभान, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक रमेश कुमार और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से अग्रोहा से बरवाला मार्ग पर बने एक ढाबे पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान ढाबे पर खड़े एक टैंकर से रबड़ की पाइप से डीजल निकाल कर वहीं पर खड़ी एक पिकअप में रखे हुए ड्रम में डाला जा रहा था। जब इस बारे में ढाबा संचालक दयाराम ने बताया कि यह चार महीने पहले ढाबा किराये पर लिया था। यहां पर आने वाले ट्रक और टैंकर से डीजल और पेट्रोल निकालते है। चालक मुझे 15 रुपये सस्ता तेल देते है और यह मैं तेल लोगों को पांच रुपये सस्ता बेचकर एक लीटर में दस रुपये कमाता हूं। पुलिस ने उक्त मामले में ऐलनाबाद निवासी और टैंकर चालक लक्ष्मण दास, ढाबा संचालक दयाराम को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से 3 ड्रम प्लास्टिक जिनमें 370 लीटर डीजल, 2 ड्रम प्लास्टिक में 380 लीटर पेट्रोल, 3 कैनी प्लास्टिक आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें