फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का मुख्य साजिशकर्त्ता फतेहाबाद से गिरफ्तार

Wed, 08 Mar 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। बडागुढा पुलिस ने एक वृद्ध सेवानिवृत्त अधिकारी को खेल अकादमी का चेयरमैन बनाने का झांसा देकर अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगने के मुख्य आरोपी को फतेहाबाद से काबू कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 13 दिन पहले बडागुढ़ा पुलिस ने गांव बप्पां में नाकाबंदी के दौरान सिरसा निवासी एक वृद्ध सेवानिवृत्त अधिकारी रोशन लाल को पांच लोगों से उस समय मुक्त करवाया जब आरोपी उसे सिरसा से पंजाब ले जाकर मांगी गई फिरौती की रकम 10 लाख रुपये वसूलना चाहते थे। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को मौके से ही काबू कर लिया था जबकि मुख्य मास्टर माइंड जूडो कराटे कोच सोमवीर निवासी शक्ति नगर सिरसा मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। इस मामले में पुलिस ने रोशन लाल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर फिरौती मांगने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जूडो कोच सोमवीर को महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर उसे फतेहाबाद से धर दबोचा।  

पांच माह पूर्व ही खोला था ऑफिस
आरोपी सोमवीर और पवन ने पांच माह पूर्व ही सिरसा में डांस अकादमी के नाम से ऑफिस खोला था। इसमें सोमवीर जूडो कराटे का प्रशिक्षण देता था तो वहीं शक्ति नगर निवासी अजय लड़के और लड़कियों को डांस सिखाता था जबकि चत्तरगढ़पट्टी निवासी पवन, मीरपुर निवासी उमाशंकर, नेजाडेलाकलां निवासी आजादविंद्र सहयोगियों के तौर पर अकादमी में काम करते थे।  
विज्ञापन


सोमवीर ने बनाया अपहरण का प्लान
आरोपी सोमवीर की वृद्ध सेवानिवृत्त अधिकारी रोशन लाल से अच्छी जान-पहचान थी। आरोपी सोमवीर के अनुसार रोशन लाल ने उससे विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये लिए लेकिन उसने उसे न ही तो विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए। सोमवीर ने अपनी राशि वापस लेने के लिए अपने साथियों के साथ रोशन लाल का अपहरण कर उसके परिजनों से 10 लाख की फिरौती मांगने की साजिश रची। आरोपियों पर किसी को शक न हो इसके लिए वे उसे पंजाब में ले जाकर फिरौती मांगने वाले थे लेकिन बडागुढा पुलिस ने बीच में आकर उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आरोपियों ने इस वारदात में रोशन लाल की गाड़ी इस्तेमाल करते हुए उसके एटीएम से 10 हजार रुपये भी निकलवाए थे। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जिसमें आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल और 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की जाएगी।   


इस मामले में चार आरोपी पहले ही काबू किए जा चुके है तथा मुख्य आरोपी कोच सोमवीर को भी काबू कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल व 10 हजार रुपये की नकदी बरामद करने के साथ-साथ उससे अन्य वारदातों बारे भी पूछताछ की जाएगी। -यादविंद्र सिंह, थाना प्रभारी बडागुढा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें