फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे ग्रुप डी की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 72.55 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे विभाग में ग्रुप-डी की नौकरी लगवाने के नाम पर 6 युवकों से 72 लाख 55 हजार की धोखाधड़ी हुई। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने पुलिस श्याम विहार एनक्लेव कॉलोनी निवासी संजय कुमार, उसकी पत्नी सुमन और उनके बेटे अजयंत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एडीजीपी को दी गई शिकायत में हसनगढ़ गांव के अनवर खान ने बताया कि वह बेरोजगार है। पिता की साल 2021 में मौत हो गई थी। आरोपी संजय से पुरानी जान-पहचान थी। संजय ने जुलाई 2018 में कहा कि रेलवे में नौकरी लगवा देगा। उसने कहा था कि उसकी पत्नी के रिश्तेदार रेलवे में बहुत बड़े पद पर हैं। दो दिन बाद उनके घर गया तो संजय की पत्नी सुमन व बेटा मिले। अजयंत ने अपने मामा से फोन पर बात करवाई।
उन्होंने कहा था कि आप तीन-चार व्यक्तियों का प्रबंध कर लो। हम सबको रेलवे में ग्रुप-डी में नौकरी लगवा देंगे। ज्यादा व्यक्ति नौकरी लगने वाले होंगे तो कम रुपये हिस्से में आएंगे। उसके बाद दोस्त विनोद निवासी पेगा (जींद), कैथल के गांव रमाणा निवासी आसीन और आसीन, पेगा के दीपक व हसनगढ़ के श्रवण से नौकरी लगने बारे बात की। नौकरी लगवाने के लिए उक्त सभी ने मिलकर 72,55,128 रुपये आरोपियों को दिए। इसके बाद भी उन्हें न नौकरी मिली न ही रुपये वापस। आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें