फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंडी सैनियान में लाखों रुपये के गहने सहित नकदी चोरी

Tue, 17 Dec 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मंडी सैनियान में चोरों ने एक मकान से छह तोले सोने के गहने व 38 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी के समय मकान मालिक परिवार सहित हिसार में एक विवाह समारोह में शिरकत करने गया था। वापस आया तो चोरी का पता लगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मंडी सैनियान निवासी दिनेश ने बताया कि वह रविवार सुबह 11 बजे हिसार में एक शादी समारोह में गए हुए थे। जब वह सोमवार सुबह पौने नौ बजे वापस आए तो घर पर आकर देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। चोर वहां से सोने की दो चेन, एक सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की चूड़ियां व 5 चांदी की पाजेब चोरी करके लिए गए। कुल छह तोले सोना चोरी हुआ। इसके अलावा घर में रखे करीब 38 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें